Breaking News

आंवला में मुठभेड़: बिनावर निवासी पशु तस्कर घायल, एक फरार

Spread the love

बदायूं / संवादाता: गोविंद देवल

बदायूं: जिले के सक्रिय शातिर पशु और मांस तस्कर स्थानीय के साथ-साथ आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम की नाक में दम किए हुए हैं। हालांकि पुलिस बल इन्हें मुठभेड़ में पकड़कर तस्करों का नेटवर्क तोड़ने में जुटा हुआ है।

शनिवार-रविवार की रात को आंवला क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बिनावर निवासी पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का ब्यौरा
बरेली परिक्षेत्र के सीओ (आंवला) नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक से वजीरगंज की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने गांव मनौना की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की।

बाइक सवारों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक आरोपी मेहरबान उर्फ लुक्का, निवासी ग्राम निजामपुर पस्तौर (बिनावर), गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

बरामद सामान
घायल पशु तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, एक छुरा, तीन रस्सियां और बाइक बरामद की है।

सीओ ने कहा कि पुलिस टीम इस मुठभेड़ के माध्यम से तस्करों के नेटवर्क को खत्म करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!