Breaking News

जिले के छह केन्द्रों पर दो पाली में विधाज्ञान परीक्षा सम्पन्न

Spread the love

बदायूं / संवादाता: गोविंद देवल

बदायूं: शैक्षिक वर्ष 2026-27 में निशुल्क आवासीय शिक्षा हेतु कक्षा 6 स्तर पर प्रवेश के लिए विद्याज्ञान प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार को जिले के कुल छह परीक्षा केन्द्रों पर दो पाली में संपन्न हुई।

इस परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय और उत्कृष्ट श्रेणी की आवासीय शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाती है। इस योजना में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की भागीदारी शामिल है। जिन परिवारों की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम है, उनके मेधावी छात्र शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा बुलंदशहर और सीतापुर में स्थापित विद्याज्ञान स्कूल के माध्यम से कक्षा 6 से कक्षा 12 तक निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

आवेदन और सहभागिता
वर्ष 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया के तहत जिले में कुल 4098 छात्रों ने आवेदन किया था।

विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति का ब्यौरा

श्री कृष्णा इंटर कॉलेज: 399 बालिकाओं में 172 उपस्थित, 213 बालकों में 95 उपस्थित

इस्लामिया इंटर कॉलेज: 543 बालिकाओं में 220 उपस्थित, 289 बालकों में 122 उपस्थित

संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज, गंगोला दातागंज: 274 बालिकाओं में 107 उपस्थित, 189 बालकों में 61 उपस्थित

नेहरू इंटर कॉलेज, आलापुर: 367 बालिकाओं में 148 उपस्थित, 213 बालकों में 69 उपस्थित

मदनलाल इंटर कॉलेज, बिसौली: 510 बालिकाओं में 300 उपस्थित, 311 बालकों में 156 उपस्थित

प्रमोद इंटर कॉलेज, सहसवान: 484 बालिकाओं में 183 उपस्थित, 306 बालकों में 112 उपस्थित

प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राएं मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। आयोजन में जनपद के समस्त एसआरजी एवं एआरपी का सराहनीय सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूजीसी के विरोध में दिल्ली धरने में शामिल होने को उसहैत से कार्यकर्ता रवाना होंगे

Spread the loveसंवाददाता: उसहैत (बदायूं)। यूजीसी के विरोध में दिल्ली में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल …

error: Content is protected !!