Breaking News

बदायूं में ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया सम्मानित

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। युवा कल्याण एवं प्रा. वि. द. विभाग बदायूं के तत्वाधान में एस.के. फील्ड बदायूं में शुक्रवार को माननीय विधायक खेल स्पर्धा के अंतर्गत दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल में सब जूनियर वर्ग में ग्राम नाई (विकासखंड जगत) की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उपविजेता ग्राम ब्यौर (विकासखंड सलारपुर) रही। जूनियर वर्ग में वॉलीबॉल में बदायूं टीम और सीनियर वर्ग में अहोरामई (विकासखंड जगत) की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

फुटबॉल प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में नई की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर अचिंतपुर की टीम रही। भारतोलन प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग (55 किग्रा) में गुंजा, जूनियर बालक वर्ग (73 किग्रा) में अक्षय शंखधर, और सीनियर बालक वर्ग (81 किग्रा) में आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हिम्मत सिंह, मनोज कुमार, पीटीआई ओमबीर सिंह, सतवीर सिंह, सौरभ भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!