बदायूं से संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को उचित उपचार न मिलने पर भाकियू (Bhartiya Kisan Union) में आक्रोश भड़क उठा। भाकियू प्रवक्ता राजेश सक्सेना के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सिरसौली (उझानी) निवासी धर्मवीर पुत्र रामचरण सागर को कार चालक ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई। घायल को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन आरोप है कि चिकित्सकों ने उचित उपचार मुहैया नहीं कराया और तीमारदारों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने इसकी कड़ी निंदा की और प्राचार्य एवं जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भी प्रेषित किया। इस दौरान जसवीर सिंह, जयवीर, चिरंजी लाल, जोगिंदर सिंह, प्यारेलाल, ओमकार सिंह और रामचरण लाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाकियू का कहना है कि ग्रामीणों के जीवन और स्वास्थ्य की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।
–
Budaun Amarprabhat