Breaking News

सहसवान: खेत विवाद के चलते चार लोगों ने महिला पर किया हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR

Spread the love

संवाददाता – डॉ. राशिद अली खान

सहसवान। गांव डकारा पुख्ता की रहने वाली प्रमिला पत्नी अलबेल के खेत को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, प्रमिला और गांव के ही विपिन के बीच खेत की मेड़ को लेकर मुकदमेबाजी चल रही थी। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ती रही।

सात दिसंबर की शाम करीब सात बजे, प्रमिला अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शिमला मिर्च की फसल की रखवाली कर रही थीं, तभी चार व्यक्ति लाठी-डंडों के साथ उसके घर में घुस आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने महिला और उसके परिवार के सदस्यों पर मारपीट की, जिससे प्रमिला घायल हो गई।

गांव में शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे, लेकिन आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

पीड़िता के शिकायत पत्र पर पुलिस ने प्रह्लाद, उनके पुत्र अकेन्द्र, दुर्वेश और विपिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!