संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव ने आज संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में भारत के रूपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्धन विधेयक–2025 पर अपनी बात मजबूती से रखी।
सांसद आदित्य यादव ने कहा कि देश के ऊर्जा भविष्य को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संतुलित, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि ऊर्जा नीति बनाते समय जनहित, पर्यावरण संरक्षण और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि विकास के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि नाभिकीय ऊर्जा भारत को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है, बशर्ते इसके संचालन और विस्तार में वैश्विक मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए।
सांसद आदित्य यादव के इस भाषण का पूरा वीडियो संलग्न है, जिसे देखकर उनके विचारों और दृष्टिकोण को विस्तार से समझा जा सकता है।
Budaun Amarprabhat