Breaking News

पूरनपुर में अतिक्रमण हटाने और ई-रिक्शा संचालन को लेकर नई व्यवस्थाएँ लागू

Spread the love

पीलीभीत | संवाददाता आकाश पाठक

पीलीभीत के पूरनपुर में अतिक्रमण हटाने और ई-रिक्शा संचालन को लेकर नई रूपरेखा तैयार की गई। नगर क्षेत्र में शहरी ई-रिक्शा हरे रंग से चिन्हित होंगे और बाहरी क्षेत्र के ई-रिक्शा लाल रंग से चिन्हित किए जाएंगे। सभी ई-रिक्शा का पंजीकरण किया जाएगा और मालिक को आधार कार्ड नंबर सहित परिचय पत्र जारी किया जाएगा। ई-रिक्शा मार्ग को वन-वे बनाया गया है।
नगर क्षेत्र में नालियों से बाहर पाए जाने वाले अतिक्रमण पर 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। दुकान स्वामी यदि अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण या फड़ लगवाते हैं तो उन पर प्रतिदिन 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सीमेंट रोड पर ई-रिक्शा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। पंजाब नेशनल बैंक, पूरनपुर (स्टेशन के सामने) से ईको और अन्य चार-पहिया वाहनों को हटवाया जाएगा। डिवाइडर के पास खड़े वाहनों का चालान किया जाएगा।
इसके साथ ही, गणतंत्र दिवस 2026 का राष्ट्रीय पर्व हर साल की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से रामलीला मैदान, पूरनपुर पर मनाया जाएगा।
नगर क्षेत्र में 2 जनवरी 2026 से डोर टू डोर डस्टबिन वितरण शुरू होगा और नाली सफाई के कार्य में पंजी के स्थान पर फावड़ा प्रयोग किया जाएगा, जिससे नालियों की बेहतर सफाई सुनिश्चित हो सके।
इस बोर्ड बैठक में अधिशाषी अधिकारी एजाज अहमद, लेखाकार दिनेश भारती, दुर्वेश कुमार, सभासद गण, एसडीएम पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह, व्यापार मंडल के हंसराज गुलाटी, अशोक खंडेलवाल, विजय पाल विक्की, संजय गुप्ता, मो. ज़ाहिद खां, आशीष रस्तोगी, उमर खां, मयंक गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!