Breaking News

आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने रुके हुए मानदेय और अन्य समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी

Spread the love

बदायूँ | संवाददाता गोविंद देवल

अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले मालवीय आवास गृह, बदायूँ में पूर्व निर्धारित रोड जाम कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई थी। लेकिन शासन-प्रशासन की तैनात पुलिस बल के कारण रोड जाम नहीं किया जा सका।
मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, वे धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि पिछली बार सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर रोड जाम कार्यक्रम स्थगित किया गया था। इसके बावजूद चार-पांच महीने से रुका हुआ मानदेय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अभी तक नहीं मिला है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि पूरे प्रदेश में सभी कर्मचारियों का रुका हुआ मानदेय शीघ्र ही दिलाया जाएगा।
संगठन ने अपने ज्ञापन में यह भी मांग की कि:
डीपीओ के साथ समस्त पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाए।
फेस कैप्चर की समस्या को देखते हुए मोबाइल फोन अच्छी कंपनी के उपलब्ध कराए जाएं।
सेवा निवृत्ति पर ₹5,00,000 की मुक्त राशि दी जाए।
PLI (प्रोत्साहन राशि) जो एक वर्ष से रुकी हुई है, तत्काल दिलाई जाए।
अंबियापुर इकाई का राशन (मीठा दलिया एवं नमकीन दलिया) सभी केंद्रों पर समय पर पहुंचाया जाए और समूह वालों से वितरण में गड़बड़ी को रोका जाए।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी, जिला महासचिव शोभा वर्मा, जिला संरक्षक विनोद बाबू सक्सेना, महेश कुमारी चौहान जिला संगठन मंत्री, कुमकुम जौहरी जिला सचिव, मोहिनी शर्मा जिला मंत्री, चांदनी जिला संगठन मंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष दहगवॉ शशि रानी सक्सेना सहित अनेक अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपील की और चेतावनी दी कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो व्यापक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“बरौलिया में खुला हाईवे का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप, मालिक की मुस्कान के साथ किसानों और यात्रियों को मिली राहत!”

Spread the loveबरौलिया (बिल्सी)। संवाददाता: गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के वजीरगंज मार्ग पर रविवार को …

error: Content is protected !!