Breaking News

शहर के 20 विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ की धनराशि स्वीकृत, सड़कों व पथ प्रकाश से बदायूं होगा और सुंदर

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल| बदायूं
शहर को आदर्श नगर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता के प्रस्ताव पर शासन ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती योजना के अंतर्गत 20 विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। कुल 2.29 करोड़ के सापेक्ष यह धनराशि मंजूर की गई है। इस संबंध में राज्य नगरीय विकास अभिकरण के निदेशक अपूर्वा दुबे ने जिला नगरीय विकास अभिकरण के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी को पत्र जारी किया है।
रविवार को जानकारी देते हुए विधायक महेश चंद गुप्ता ने बताया कि उन्होंने हाल ही में नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर शहर के विकास कार्यों का प्रस्ताव सौंपा था, जिसे शासन ने स्वीकार करते हुए 2 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से शहर के विभिन्न मोहल्लों में सड़कों का निर्माण, सीसी कार्य और पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी।
विधायक ने बताया कि कचहरी चौराहे से प्रेमलोक हॉस्पिटल तक दोनों ओर साइड पटरी की मरम्मत एवं पथ प्रकाश का कार्य कराया जाएगा, जिससे इस प्रमुख मार्ग की भव्यता बढ़ेगी और पैदल चलने वालों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मोहल्ला नेकपुर, बीरमपुर, कृष्णापुरी, मोहन कॉलोनी, रघुवीर नगर, कबूलपुरा, चित्रांत नगर, बजरंग नगर, गांधी नगर और लोतानपुरा सहित कई मोहल्लों में सीसी सड़क एवं पुलिया निर्माण के कार्य होंगे।
चित्रांत नगर में जफा की कोठी से दिनेश चौक तक सीसी सड़क और पथ प्रकाश का कार्य कराया जाएगा। इस मार्ग पर लगभग 27 लाख रुपये की लागत से पोल और लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे यह व्यस्त सड़क रोशन होगी। ओवरब्रिज के नीचे, पुराना एआरटीओ कार्यालय के सामने, मोती विहार कॉलोनी, कृष्णापुरी और अन्य क्षेत्रों में भी सीसी कार्य प्रस्तावित हैं।
विधायक महेश चंद गुप्ता ने बताया कि सभी कार्य जल्द ही कार्यदायी संस्था द्वारा शुरू कर दिए जाएंगे और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
बॉक्स : शहर की जनता में खुशी
जिन मोहल्लों में सड़क और पथ प्रकाश के कार्य स्वीकृत हुए हैं, वहां के लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने लंबे समय से नगर पालिका परिषद से मांग की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक को समस्या बताई गई, जिन्होंने गंभीरता से लेते हुए शासन से इन कार्यों की मंजूरी दिलाई।
वर्जन
“शहर में लगातार सड़क सुधार और विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। शासन ने हमारे प्रस्ताव पर 2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। जल्द ही सभी कार्य शुरू होंगे और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य किए जा रहे हैं।”
— महेश चंद गुप्ता, भाजपा विधायक बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!