Breaking News

कादरचौक में ठंड का कहर, अलाव के सहारे लोग, बच्चों और वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कत

Spread the love


संवाददाता : शिव प्रताप सिंह
कादरचौक। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद राहत नहीं मिल पा रही है। खासकर स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बा कादरचौक में सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल और कॉलेज जाने में परेशानी हो रही है। ठंड और तुषार के कारण सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय निवासी कल्लू कश्यप ने बताया कि इस समय ठंड का माहौल काफी ज्यादा है। मजबूरी में लोग अलाव लगाकर ताप रहे हैं। उन्होंने कहा कि खासकर छोटे बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है और ठंड दिन-प्रतिदिन और तेज होती जा रही है।
क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से ठंड को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि आमजन को कुछ राहत मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!