आसफपुर (बदायूं)।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत लैब टेक्नीशियन ओमकार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में लगभग 35 वर्षों का उत्कृष्ट सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्ति ग्रहण की। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
ओमकार सिंह ने वर्ष 1990 में स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर सेवा प्रारंभ की थी। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने बरेली, बदायूं, बिसौली सहित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मन्नूनगर, मोहकमपुर, दबतोरी समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों पर निष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवाएं दीं। उनके पिता हरनाम सिंह राजस्व विभाग में उच्च पद पर कार्यरत रह चुके हैं।
विदाई समारोह के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार, डॉ. विशाल भारती, डॉ. गौरव वार्ष्णेय, डॉ. आफात, फार्मासिस्ट समद अली, महेंद्र नाथ, बीएमएम आशुतोष कुमार शर्मा, लैब टेक्नीशियन पुष्पेंद्र सिंह, परमानंद पाल, संजीव कुमार, अंकित कुमार, विवेक कुमार सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मियों ने ओमकार सिंह को फूलमालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त ओमकार सिंह के इकलौते पुत्र आर्यन सिंह सहित उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि ओमकार सिंह के पदचिह्नों पर चलते हुए उनके बेटे आर्यन सिंह ने भी बी-फार्मा का डिप्लोमा पूर्ण कर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से देश और समाज की सेवा करने का संकल्प लिया है।
विदाई समारोह के दौरान परिवार और स्वास्थ्य कर्मियों ने बैंड-बाजे के साथ जश्न मनाया और ओमकार सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार ने दी।
संवाददाता: दानवीर सिंह, आसफपुर
Budaun Amarprabhat