Breaking News

बदायूं पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love


बदायूं।
अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद बदायूं के सभागार कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल व पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
सेवानिवृत्त होने वालों में पुलिस उपाधीक्षक कर्मवीर सिंह, निरीक्षक गोपनीय विजय सिंह, निरीक्षक परिवहन रामविलास पाण्डेय, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, उप निरीक्षक सोवीर सिंह, अनुचर वीरेन्द्र शुक्ला एवं सफाई कर्मी राकेश कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों का परिचय पढ़ते हुए उनके सेवाकाल की सराहना की और पुलिस परिवार की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, जनपद के समस्त पुलिस उपाधीक्षक, अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित रहे।
समारोह का वातावरण भावुक और सम्मानपूर्ण रहा, जहां सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के योगदान को


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!