Breaking News

श्री हरि बाबा मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भक्तिमय समापन

Spread the love

संवाददाता: आई. एम. खान
बिसौली।
नई तहसील कॉलोनी स्थित श्री हरि बाबा मंदिर परिसर में 23 दिसंबर से आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का मंगलवार को भक्तिमय माहौल में समापन हो गया। कथा का समापन विभिन्न प्रसंगों के भावपूर्ण वर्णन और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ।
श्रीराम कथा का शुभारंभ 23 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा और शोभा यात्रा के साथ किया गया था। प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कथा वाचक देशपाल भारद्वाज ने अपने ओजस्वी वाणी से श्रीराम कथा के विभिन्न प्रसंगों का सजीव वर्णन किया। कथा के अंतिम दिन लंका दहन, संजीवनी बूटी का आगमन, रावण वध और प्रभु श्रीराम के राजतिलक जैसे प्रमुख प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कथा समापन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रीराम कथा में पधारे सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व सभासद श्रीमती निशा पाठक, सविता गुप्ता, अंशु मिश्रा, ज्योति मिश्रा, संगीता शर्मा, प्रियंका शर्मा, रेखा गुप्ता, रिंकी वार्ष्णेय, गोरी वार्ष्णेय, रीना सिंह, मंजू शर्मा, प्रवेश कुमारी, विनीता शर्मा, कलावती, लीलावती, हर प्यारी, पूर्व सभासद टिंकू पाठक, प्रमोद मिश्रा, विक्की गुप्ता, राजकुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …