Breaking News

बदायूं : प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

Spread the love

बदायूं। जनपद की प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कर्मियों को सही ढंग से कार्य करने और जिम्मेदारियों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आंकड़ों में सुधार कर उसे पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं भी दीं।
वीसी के माध्यम से बैठक में जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित अन्य अधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी से जुड़े। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने और 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवाओं के वोट पंजीकरण पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने निराश्रित गोवंशों के लिए नए आश्रय स्थल बनाने के लिए भी निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी निर्देशों का 100 प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय कार्यों को निष्ठा और ईमानदारी से संपन्न करने तथा आंकड़े स्वयं पोर्टल पर अपलोड कराने को कहा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर 2025 में जनपद को विकास कार्यों में 14वीं रैंक मिली थी, जबकि नवंबर 2025 में यह रैंक 43वीं रही। नवंबर में 57 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, 11 में बी श्रेणी, 4 में सी और 4 में डी श्रेणी मिली। उन्होंने बताया कि नेडा का 67.74 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग की ग्राम पंचायत योजना में 90.90 प्रतिशत और 5वें वित्त आयोग की योजना में 98.47 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 784 लक्ष्य में से 577 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है। फैमिली आईडी का 80 प्रतिशत कार्य भी पूरा हो चुका है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर 5 नई वृहद गौशालाओं के लिए भूमि चिन्हांकन का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में जनपद में 5 वृहद गौशालाएं संचालित हैं और 5 निर्माणाधीन हैं। कुल 317 गौशालाएं संचालित हैं। अधिकारियों की टीम बनाकर हाल ही में गौशालाओं का रात्रि निरीक्षण भी कराया गया।
बैठक में छात्रवृत्ति योजनाओं, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम, नेडा, एंबुलेंस सेवाएं, फैमिली आईडी, ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, मध्यान्ह भोजन और परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!