Breaking News

यूपी में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

Spread the love

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का जल्द ही विस्तार हो सकता है। सूत्रों के अनुसार कुछ मंत्रियों के हटने और विभागों में बड़े स्तर पर फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।
माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा भी हुई। जानकारी के मुताबिक 6 से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कई नेताओं को मंत्री पद मिलने की संभावना है। भूपेंद्र चौधरी और अशोक कटारिया मंत्री बन सकते हैं, जबकि मनोज पांडेय और पूजा पाल भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है और अगले कुछ दिनों में इसमें और स्पष्टता मिलने की संभावना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!