Breaking News

बिल्सी में नववर्ष और पुत्रदा एकादशी के अवसर पर श्याम गुणगान महोत्सव सम्पन्न

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। नववर्ष की पूर्व संध्या और पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर नगर की श्री श्याम सेवा मंडल समिति की ओर से श्याम गुणगान महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। नगर के रामलीला मंच पर रात्रि आठ बजे प्रारंभ हुए इस संकीर्तन कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक शिवम लाडला, भजन गायिका अन्नू पगली एवं उज्ज्वल वार्ष्णेय ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कीर्तन की रात में “आजा श्याम आजा रे” और “हारे के सहारे आजा रे” जैसे लोकप्रिय भजनों पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और पूरा वातावरण श्याममय हो गया।
इस अवसर पर डॉ. वीरेश कुमार, विकास वार्ष्णेय गुरुजी, बंगाली बाबू वार्ष्णेय, रामसेवक वार्ष्णेय, अंशुल वार्ष्णेय, लवलेश वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, गोलू वार्ष्णेय, मनीष पाल वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय सहित सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में फलाहारी प्रसाद का वितरण किया गया और आरती के बाद रात्रि लगभग दो बजे विधिवत कार्यक्रम का समापन हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!