Breaking News

बदायूं : पुलिस ने नववर्ष से पहले शहर में की पैदल गश्त, आमजन को दी सुरक्षा की भावना

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, सिविल लाइंस/कोतवाली एवं महिला थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ शहर के व्यस्त एवं भीड़-भाड़ वाले प्रमुख चौराहों जैसे पुलिस लाइन चौराहा, लावेला चौक, इन्द्राचौक, छःसड़का और सर्राफा बाजार में निगरानी की।
एसएसपी ने बदायूं सिटी मॉल में भी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन से बातचीत कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी और शांति बनाए रखने की अपील की। कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर में लगातार पैदल पेट्रोलिंग और गश्त करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि रात्रि के समय आमजन की आवाजाही सुरक्षित रहे और किसी भी प्रकार की घटना न घटे। मोबाइल पेट्रोलिंग और विशेष सतर्कता के साथ पुलिस शहर में भ्रमणशील रही, ताकि नववर्ष हर्षोल्लास और निर्बाध रूप से मनाया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!