Breaking News

दातागंज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, दो सगे भाइयों ने ही रची थी लूट की साजिश, भारी मात्रा में जेवरात व नकदी बरामद

Spread the love


संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूँ।
जनपद बदायूँ में दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पापड़ हमजापुर में हुई महिला की हत्या व लूट की जघन्य वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मृतका के ही रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, जिन्होंने पैसों की लालच में इस घटना को अंजाम दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में थाना दातागंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। इसी क्रम में थाना दातागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 05/2026 धारा 103(1)/309(6)/317(2)/61(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण शिवम गुप्ता व हिमांशु गुप्ता पुत्रगण सुनील गुप्ता निवासी ग्राम पापड़ हमजापुर को दिनांक 06 जनवरी 2026 को निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूट का माल भी बरामद किया है, जिसमें 02 सोने की अंगूठियां, 01 जोड़ी सोने के कुण्डल, 01 सोने का हार, 01 चांदी की चैन, 07 जोड़ी चांदी की पाजेब, 05 जोड़ी चांदी के खड़ुए, 02 जोड़ी चांदी की कंगनी, 04 जोड़ी चांदी के बिछुए, 1 लाख 10 हजार रुपये नकद तथा 02 मोबाइल फोन शामिल हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 02/03 जनवरी 2026 की रात्रि में ग्राम पापड़ हमजापुर निवासी श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी रामौतार के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी गई थी तथा घर में रखे जेवरात व नकदी लूट ली गई थी। इस संबंध में मृतका की पुत्री राधा गुप्ता द्वारा थाना दातागंज पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चार विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने संयुक्त प्रयास से इस घटना का खुलासा किया।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि उन्हें पैसों की जरूरत थी। उन्होंने अपने ताऊ से पैसे मांगे, लेकिन मना किए जाने पर लूट की योजना बना ली। दिन में घर पर ताला देखकर उन्होंने साथियों के साथ चोरी की योजना बनाई। वारदात के दौरान विरोध करने पर ताई की मृत्यु हो गई और वे मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
शिवम गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता (उम्र 26 वर्ष)
हिमांशु गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता (उम्र 28 वर्ष)
निवासी ग्राम पापड़ हमजापुर, थाना दातागंज, जनपद बदायूँ
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह, थाना दातागंज, मय पुलिस टीम
माधो सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक, स्वाट टीम बदायूँ
उप निरीक्षक धर्वेन्द्र कुमार, प्रभारी सर्विलांस सेल, मय टीम
पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से पूरे जनपद में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है और अपराधियों के बीच कड़ा संदेश गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर फूटा लोगों का गुस्सा: जलभराव से परेशान मोहल्लेवासियों ने उखाड़ी सड़क की इंटरलॉकिंग

Spread the loveबिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल। होली जैसे खुशी के पर्व पर जहां लोग नए …

error: Content is protected !!