बदायूँ : (संवाददाता)
बदायूँ। डॉ. वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति यह देखना चाहता है कि उसका और उसके परिवार के सदस्य का नाम 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित उत्तर प्रदेश की एसआईआर-2026 प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) में है या नहीं, तो इसकी प्रक्रिया बेहद सरल हो गई है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (सीईओ यूपी) के वेब पोर्टल https://ceouttarpradesh.nic.in पर जाना होगा। पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर “Special Intensive Revision 2026” शीर्षक से एक पॉप-अप विंडो खुलेगी। इसमें “Search your name by EPIC number in draft electoral roll SIR 2026” नाम वाले टैब पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद खुलने वाली स्क्रीन में EPIC number वाले बॉक्स में अपना मतदाता पहचान पत्र (EPIC) नंबर दर्ज करें, Captcha भरें और SEARCH बटन पर क्लिक करें।
यदि आपका नाम प्रारूप मतदाता सूची में मौजूद होगा, तो खोज परिणाम में राज्य, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, मतदान केंद्र का नाम और मतदाता सूची में आपका क्रमांक (Serial Number) प्रदर्शित होगा।
यदि आपका नाम उत्तर प्रदेश की किसी भी विधानसभा क्षेत्र की प्रारूप सूची में नहीं होगा, तो परिणाम में No Result Found दिखाई देगा।
डॉ. शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपनी सूची जांचें और आवश्यक सुधार या आपत्ति की स्थिति में तुरंत आवेदन करें।
Budaun Amarprabhat