Breaking News

ब्लूमिंगडेल स्कूल में पत्रकारों व स्कूल परिवार के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन

Spread the love


बदायूँ।
ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ब्लूमिंगडेल परिवार एवं जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकारों के मध्य एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय की निदेशक श्रीमती ज्योति मेहंदीरत्ता द्वारा टॉस उछालकर किया गया।
टॉस जीतकर पत्रकारों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे समर्पण भाव एवं खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। एक ओर जहाँ मीडिया टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी से दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं दूसरी ओर ब्लूमिंगडेल स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट गेंदबाजी कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी रहने का प्रयास करती रहीं, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक बना रहा।
मैच में पत्रकार टीम ने जोश और उत्साह के साथ खेल में सहभागिता की, जबकि ब्लूमिंगडेल स्कूल की टीम की ओर से मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता, प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा सहित समस्त अध्यापकगण ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर शैलेन्द्र शुक्ला (हिन्दुस्तान ब्यूरो चीफ), अंकित गुप्ता (दैनिक जागरण ब्यूरो चीफ), अमित पाण्डेय (अमर उजाला ब्यूरो चीफ), ऋषि देव गंगवार (अमृत विचार ब्यूरो चीफ) सहित अनेक सहयोगी पत्रकारों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि विद्यालय निदेशक श्रीमती ज्योति मेहंदीरत्ता ने सभी क्रिकेट प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को आपसी सौहार्द एवं सहयोग बढ़ाने वाला बताया।
संवाददाता – गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!