उसहैत।
कस्बे के एक होनहार युवा का भारतीय रेलवे में लोको/अवर अभियंता पद पर चयन होने से पूरे उसहैत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। चयन की सूचना मिलते ही कस्बे के लोगों ने मिठाइयां बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
भारतीय रेलवे में अवर अभियंता पद पर चयनित इंजीनियर राजभान सिंह पुत्र पूर्व सभासद स्वर्गीय तोताराम के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ‘मनु’ ने कहा कि राजभान सिंह ने गरीबी और कठिन परिस्थितियों से संघर्ष कर सफलता हासिल की है। उन्होंने श्री कालसेन बाबा की नगरी उसहैत, अपने परिवार और लोधी समाज का नाम रोशन किया है, जो अत्यंत सराहनीय है। ऐसे युवाओं से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान अवर अभियंता राजभान सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में हंसराज लोधी, सेनपाल सिंह लोधी, सुखवीर सिंह लोधी, प्रशांत सिंह लोधी, अमित गुप्ता लोधी, सुखवीर राजपूत, अंकित राजपूत, राकेश, हिमांशु पंडित, सुमित, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, रिंकू दिवाकर, विवेक श्रीवास्तव, कु. तुलसी राजपूत, कु. नीलम राजपूत, खुशबू राजपूत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजभान सिंह को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
Budaun Amarprabhat