Breaking News

सेना में चयनित होने पर राहुल मौर्य को कस्बावासियों ने बैंड-बाजे संग दी भावभीनी विदाई

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)।
स्थानीय कस्बे के होनहार नवयुवक राहुल मौर्य पुत्र किशन पाल मौर्य का सेना में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एक माह के प्रशिक्षण के लिए दिल्ली रवाना होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर परिवारजनों एवं ग्रामवासियों ने बैंड-बाजे के साथ हंसी-खुशी उन्हें विदाई दी।
विदाई समारोह के दौरान राहुल मौर्य को फूल-मालाएं पहनाई गईं और मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ग्रामवासियों ने देश सेवा के लिए चयनित हुए इस युवा पर गर्व जताया।
बताया गया कि राहुल मौर्य अपने विद्यार्थी जीवन में खेलकूद के जाने-माने खिलाड़ी रहे हैं और शुरू से ही अनुशासित व मेहनती रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन हुआ है।
इस मौके पर राहुल मौर्य के परिजन, मित्रगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गांव में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने राहुल मौर्य के सफल प्रशिक्षण और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!