Breaking News

बिल्सी में विश्व हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी, कवियों ने रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा का महत्व रेखांकित किया

Spread the love


बिल्सी।
सिटी कॉम्प्लेक्स पर शनिवार को हिंदी साहित्य सेवा समिति के बैनर तले विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा की गरिमा, उपयोगिता और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
कवि जुगेन्द्र सिंह ‘जुगनू’ ने हिंदी भाषा के प्रति संकल्प व्यक्त करते हुए अपनी कविता प्रस्तुत की, जबकि रमेश चंद्र मिश्र ‘सहज’ और विष्णु असावा ने देशभक्ति और हिंदी प्रेम पर आधारित कविताएँ सुनाईं। प्रशांत खंडेलवाल, देव ठाकुर, ओजस्वी जौहरी और आशीष वशिष्ठ ने भी हिंदी के महत्व और इसकी सांस्कृतिक पहचान को रेखांकित करते हुए काव्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कवियों की प्रस्तुतियों को उत्साहपूर्वक सराहा और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और जागरूकता व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ. नीरज अग्निहोत्री, आकाश पाठक, प्रेम दक्ष, निशा, मनोज माहेश्वरी, वंश गिरी, जुगेन्द्र सिंह ‘जुगनू’, रमेश चंद्र मिश्र, आशीष वशिष्ठ, देव ठाकुर, ओजस्वी जौहरी ‘सरल’, विष्णु असावा, नीरज शर्मा सहित अन्य कवि और साहित्यकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा को जनमानस में लोकप्रिय बनाना और साहित्यिक चेतना को बढ़ावा देना बताया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!