Breaking News

नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 7 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

संवाददाता, आसफपुर (बदायूं)
स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए 7 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार, प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय एवं कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में बदायूं जिले के विकास खंड बिसौली क्षेत्र की लगभग 47 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां प्रतिभाग कर रही हैं।
प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके कार्य दायित्व, पोषण, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से सेवाएं दे सकें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार, प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय, प्रदर्शक वीर पाल सिंह के साथ आकाश कुमार, रामगोपाल कश्यप, बीरेंद्र कुमार सहित अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Spread the loveबदायूं ब्रेकिंग:संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला …

error: Content is protected !!