Breaking News

आवारा सांड से टकराकर पलटा टेंपू, सवारियां चोटिल, बाल-बाल बचे बच्चे

Spread the love

संवाददाता, बदायूं
उघैती थाना क्षेत्र के नरैनी चौराहे के समीप मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मुख्य चौराहे पर आपस में लड़ रहे आवारा सांडों से टकराकर एक टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपू में सवार कई यात्री घायल हो गए, जबकि बच्चों की जान बाल-बाल बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौराहे पर दो आवारा सांड आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहा टेंपू अचानक सांड से टकरा गया और पलट गया। टेंपू पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और उनकी मदद की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सवारियों को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बच्चों समेत कई यात्रियों को चोटें आई हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आवारा पशुओं की समस्या पर नाराजगी जताई और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …