Breaking News

गंगा एक्सप्रेस-वे पर फर्जी नंबर प्लेट वाली पिकअप और थार गाड़ी पकड़ी, 25 कार्टन अवैध शराब बरामद

Spread the love

ब्रेकिंग:
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में थाना इस्लामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया।
मुखबिर की सूचना पर गंगा एक्सप्रेस-वे हाईवे क्रासिंग अण्डरपास चन्दौसी रोड पर बैरियर लगाकर की गई सघन चैकिंग में पुलिस ने सफेद रंग की टाटा पिकअप (फर्जी नंबर प्लेट यूपी 24 एटी 9280) और काली रंग की थार (पीबी 65 बीएम 7097) को रोकने का प्रयास किया।
इस दौरान थार गाड़ी बैरियर में टक्कर मारकर इस्लामनगर की ओर भाग गई, जबकि पिकअप में सवार चार अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से 25 कार्टन (100 पेटी) अवैध शराब, जिसमें कुल 4800 पव्वा शराब थी, बरामद हुई। सभी कार्टन पर हिमालय ड्रग कंपनी का लेबल लगा था।
गिरफ्तार अभियुक्त:
सुमित वर्मा, 30 वर्ष, चंडीगढ़ निवासी, मूल पता उन्नाव
गुड्डू, 22 वर्ष, पानीपत हरियाणा
पारुल, 26 वर्ष, जींद हरियाणा
मनीश शर्मा, 32 वर्ष, चंडीगढ़
पुलिस ने पिकअप वाहन को धारा 207 एमबी एक्ट के तहत सीज किया, जबकि थार गाड़ी को बिसौली से लावारिस हालत में बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि थार गाड़ी का मालिक सुनील कुमार और एक अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
थाना इस्लामनगर में मु0अ0सं0 11/2026 धारा 60/72/63(E) आबकारी अधिनियम व 318/338/336(3)/340(2) बीएनएस पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह और उनकी टीम, थाना इस्लामनगर।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!