Breaking News

स्वामी विवेकानंद भारत के सिरमौर थे : गुड्डू सिंह

Spread the love

संवाददाता: रवि यादव, उझानी (बदायूं)
तेहरा गांव स्थित ए.पी.एस. विद्यापीठ इंटर कॉलेज, अहिरवारा उझानी में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह के मुख्य अतिथि सभासद रामप्रवेश यादव रहे।
मुख्य अतिथि रामप्रवेश यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी अत्यंत आवश्यक है। खेलों से न केवल छात्रों का शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक मजबूती और अनुशासन भी पैदा होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में क्राइम इंस्पेक्टर गुड्डू सिंह ने स्वामी विवेकानंद को भारत की सबसे शक्तिशाली ताकत बताते हुए कहा कि उन्होंने शिकागो में भारत का परचम लहराकर पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति और दर्शन से परिचित कराया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक रवेंद्र सिंह, बलवीर सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि यदुनेश यादव ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में सुधीर, प्रशांत, विकास, बवली, इशिका, काजल सहित कुल 101 बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक अजयपाल सिंह, राजवीर यादव, सत्यवीर सिंह, अरविंद यादव, मंडल महामंत्री रजत गुप्ता, धूम सिंह, सुदेश यादव, नेताजी उदयपाल सिंह, राजीव यादव, आदेश यादव, आशीष यादव सहित समस्त अध्यापकगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र प्रेरक वातावरण में हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!