Breaking News

सहसवान में ठंड से राहत! नगर पालिका ने गरीबों के लिए कंबल वितरण अभियान शुरू किया

Spread the love

सहसवान (बदायूँ)। उत्तर प्रदेश में लगातार गिरती हुई तापमान और भीषण शीतलहर के बीच नगर पालिका परिषद सहसवान ने गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने सोमवार को जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
चेयरमैन बाबर मियां ने बताया कि इस अभियान को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए वार्ड स्तर पर प्रत्येक सभासद को 125-125 कंबल वितरित करने की पर्चियां सौंपी गई हैं। सभासद अपने-अपने वार्ड में जाकर वास्तविक गरीब, निराश्रित और असहाय लोगों को चिन्हित करेंगे।
बाबर मियां ने कहा, “इस भीषण ठंड में गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। किसी भी जरूरतमंद को खुले में या बिना गर्म कपड़ों के न रहना पड़े। सभासद पूरी ईमानदारी के साथ अपने वार्ड के पात्र लोगों को लाभान्वित करें ताकि कोई वंचित न रहे।”
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार, अवर अभियंता संजय कुमार, अभेदुल फरीद खान, मोहम्मद इशहाक, कमर जमशेद, पूर्व सभासद निसार अहमद सहित विभिन्न वार्डों के सभासद और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस पहल के तहत सहसवान में ठंड के दौरान गरीब और असहाय लोगों तक मदद पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, ताकि शहर में किसी को भी ठंड से राहत पाने में परेशानी न हो।
संवाददाता: डॉ0 राशिद अली खान, सहसवान, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!