Breaking News

ऋषि आश्रम वृद्ध आश्रम में द्वितीय पुण्यतिथि पर हवन, भंडारा व कंबल वितरण

Spread the love

हॉल निर्माण के लिए हुआ नींव पूजन, श्रद्धालुओं ने की सहभागिता
बदायूं। ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में स्वर्गीय श्रीमती राम श्री देवी बुआ जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हवन का आयोजन किया गया। हवन के उपरांत वृद्ध आश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों तथा दूर-दराज से आए भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ठंड से बचाव के लिए वृद्धजनों को कंबलों का वितरण किया गया। साथ ही आश्रम परिसर में एक हॉल के निर्माण के लिए विधि-विधान से नींव पूजन भी संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा, पंडित सप्पू नंद महाराज, बिल्सी के क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार, जगदीश चंद्र तिवारी, रामकिशोर महेश्वरी, अशोक महेश्वरी, प्रिंस महेश्वरी, नरेश पाल, अभिषेक भाटी, हरिओम, पन्नालाल, दयाराम, रामकिशोर शर्मा, जयप्रकाश शर्मा सहित अनेक भक्तगण एवं शिष्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था पदाधिकारियों ने स्वर्गीय राम श्री देवी बुआ जी के जीवन को सेवा और संस्कारों की प्रेरणा बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!