Breaking News

आसफपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों व पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय अनावसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ।
यह प्रशिक्षण ग्रामीण विकास मंत्रालय (प्रशिक्षण अनुभाग), भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है और वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण 15 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक चलेगा। इसमें प्रशिक्षक बुद्ध सेन राजपूत, हेमलता राजपूत और सुमन द्वारा प्रतिभागियों को स्वयं सहायता समूह से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।
कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र की करीब 90 महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। प्रशिक्षण एक साथ तीन बैचों में संचालित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रभारी हरीश उपाध्याय के साथ वीर पाल सिंह, आकाश कुमार, अमित कुमार और रामगोपाल कश्यप सहित अन्य कर्मचारी सहयोग कर रहे हैं। यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!