Breaking News

मकर संक्रांति पर नौशेरा मंदिर के पास खिचड़ी भोज का आयोजन

Spread the love

नौशेरा। मकर संक्रांति के अवसर पर नौशेरा मंदिर के पास हर्षित यादव की ओर से खिचड़ी भोज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि खिचड़ी भोज जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज में फैली ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने का संदेश दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के सभी वर्ग एकजुट नहीं होंगे, तब तक देश में फैली सामाजिक बुराइयों को खत्म करना संभव नहीं है। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम में मुजाहिदपुर प्रधान सुनील यादव, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी राकेश यादव, रूपेश यादव, पंकज यादव, अंकित यादव, विकास यादव (पूर्व सदस्य जिला पंचायत), सुखबीर यादव, मुकेश यादव (पूर्व डीजीसी), अरुण यादव, निखिल यादव, अखिलेश यादव, अर्पित यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजकों ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …