Breaking News

पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बिसौली में ठप रहा कामकाज

Spread the love

बिसौली।
नगर में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहे। तीन दिन के अवकाश के उपरांत मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल के चौथे दिन नगर के सभी प्रमुख बैंक बंद रहे, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हुई इस हड़ताल का असर बैंकिंग सेवाओं पर साफ दिखाई दिया। नगर की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। परिणामस्वरूप जमा–निकासी, चेक क्लीयरेंस सहित कस्टमर सर्विस से जुड़ा समस्त कार्य ठप रहा।
इस दौरान स्टेट बैंक अधिकारी संघ के डीजीएस कुमार सुंदरम ने बताया कि बैंककर्मियों की प्रमुख मांग सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करने की है। वर्तमान व्यवस्था के तहत केवल दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, जबकि अन्य शनिवार कार्यदिवस होते हैं। यूनियन की मांग है कि सभी शनिवार अवकाश घोषित किए जाएं तथा सोमवार से शुक्रवार तक कार्य समय का समायोजन किया जाए।
उन्होंने कहा कि देशभर के बैंक कर्मचारी एकजुट होकर इस आंदोलन में शामिल हैं। यदि सरकार शीघ्र ही पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू नहीं करती है, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
संवाददाता : आई एम खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!