Breaking News

स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन पर जिला विज्ञान क्लब का जागरूकता कार्यक्रम कल

Spread the love

बदायूं
जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली में किया जाएगा।
यह कार्यक्रम जिला विज्ञान क्लब बदायूं के अध्यक्ष जिलाधिकारी अवनीश राय, उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार एवं सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव की सहमति एवं मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति आकर्षित और प्रेरित करना तथा आम लोगों को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति जागरूक बनाना है। वक्ताओं ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं। स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन जीने में सहायक होता है, जबकि स्वस्थ जीवन स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने में मदद करता है।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वास्थ्य, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, संतुलित आहार एवं स्वच्छ पर्यावरण जैसे विषयों पर विज्ञान जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे एक स्वच्छ और निर्मल पर्यावरणीय समाज की स्थापना की जा सके।
इस कार्यक्रम के लक्षित समूह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र, महिलाएं और सामान्य जनमानस हैं। आयोजन से विशेष रूप से स्कूली बच्चों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति वैज्ञानिक सोच विकसित होने की उम्मीद है।
जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज की स्थापना में सहायक होता है। उन्होंने सभी से नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, व्यायाम अपनाने के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने का अनुरोध किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!