Breaking News

माघ पूर्णिमा पर डीएम अवनीश राय ने कछला घाट मेले का किया निरीक्षण

Spread the love


बदायूँ |
माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को जिलाधिकारी अवनीश राय ने कछला घाट स्थित गंगा पुल के ऊपर से दोनों छोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माघ मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए की गई तैयारियों का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। मेले के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, अस्थायी शौचालय, गोताखोरों की तैनाती के साथ-साथ मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई थी।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, प्रशिक्षित गोताखोर और मेडिकल टीम मौके पर तैनात रही।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …