Breaking News

सरस्वती शिशु मंदिर में 24 घंटे का विद्यालय अवलोकन कार्यक्रम संपन्न, शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासन की हुई सराहना

Spread the love

बरेली।
स्थानीय नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग में शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं समग्र वातावरण के मूल्यांकन के उद्देश्य से 24 घंटे का विद्यालय अवलोकन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश की ओर से अवलोकन हेतु आए श्रीमान परशुराम जी (महानगर सामाजिक समरसता संयोजक) ने वंदना सत्र में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने अतिथि परिचय कराते हुए अवलोकन कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 24 घंटे का समग्र अवलोकन पूरे शैक्षिक सत्र की गतिविधियों को प्रतिबिंबित करता है।
शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि अवलोकन के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षा संचालन, छात्र अनुशासन, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
अवलोकन दल ने कक्षा-कक्ष में अध्यापन शैली, शिक्षकों की तैयारी, विद्यार्थियों की सहभागिता एवं सीखने के स्तर का सूक्ष्म मूल्यांकन किया। साथ ही प्रातःकालीन वंदना, प्रार्थना, योग, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, सायंकालीन अध्ययन व्यवस्था, रात्रि विश्राम, अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।
अवलोकन दल ने विद्यालय के अनुशासित वातावरण, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने के लिए कुछ रचनात्मक सुझाव भी दिए गए।
विद्यालय प्रधानाचार्य ने अवलोकन दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त सुझावों को शीघ्र लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह 24 घंटे का अवलोकन कार्यक्रम विद्यालय के सतत सुधार और उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर विद्यालय का सम्पूर्ण आचार्य परिवार उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मरम्मत के बाद आमजन के लिए खोला गया रोड ओवरब्रिज

Spread the loveबदायूं। संतोख सिंह तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा तक स्थित रोड ओवरब्रिज की …

error: Content is protected !!