Breaking News

विभूति खंड पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, 12वें माले से समय रहते अस्पताल पहुंचाया

Spread the love

लखनऊ | संवाददाता
राजधानी लखनऊ में विभूति खंड थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनेपोलिस चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक युवक की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है। रविवार को डीएलएफ परिसर स्थित 12वें माले के कमरा संख्या 12012 में एक युवक द्वारा खुद को नुकसान पहुंचाने की आशंका की सूचना पुलिस को मिली थी।
सूचना मिलते ही सिनेपोलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक केशव झा एवं दीवान दुर्गेश सिंह बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस ने तत्काल दरवाजा तोड़ा और युवक को गंभीर अवस्था में बाहर निकालकर बिना एंबुलेंस का इंतजार किए निजी वाहन से राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई।
बताया जा रहा है कि युवक की पहचान करीम उस्मानी के रूप में हुई है। होटल स्टाफ को कमरे से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद विभूति खंड पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस के अनुसार कुछ ही मिनटों की देरी युवक के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी।
पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने सिनेपोलिस चौकी पुलिस की सूझबूझ, साहस और मानवीय संवेदना की सराहना की है। चौकी प्रभारी केशव झा और दीवान दुर्गेश सिंह द्वारा समय पर लिया गया निर्णय युवक के जीवन के लिए निर्णायक साबित हुआ।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!