Breaking News

21 फरवरी को चार शहरों में लगेगा पासपोर्ट जन शिकायत निवारण मेला

Spread the love


लखनऊ RPO की पहल, एक दिन में सुलझेंगी पासपोर्ट से जुड़ी समस्याएं
लखनऊ | संवाददाता गोविंद देवल
पासपोर्ट आवेदकों की परेशानियों के त्वरित समाधान के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) लखनऊ की ओर से 21 फरवरी को एक साथ चार शहरों—लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी—में पासपोर्ट जन शिकायत निवारण मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले के माध्यम से नागरिकों को एक ही दिन में पासपोर्ट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की इस पहल के तहत चारों पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे और आवेदकों की शिकायतों को मौके पर ही सुनकर समाधान करेंगे। लंबित आवेदनों, दस्तावेजों से जुड़ी दिक्कतों, सुधार संबंधी मामलों सहित अन्य समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जन शिकायत निवारण मेले को लेकर 10 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें मेले की रूपरेखा, समय और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम् सिंह ने बताया कि यह पहल पासपोर्ट सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और नागरिकों के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने मीडिया से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिकों तक इस सुविधा की जानकारी पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य है।
RPO लखनऊ की इस नई पहल से उन नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से पासपोर्ट से जुड़ी समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!