Breaking News

चंदौसी केंद्रीय भंडारण निगम पर सीबीआई का छापा, चार अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Spread the love

गुणवत्ता जांच और दस्तावेजों की छानबीन जारी, इलाके में हड़कंप
संभल। जिले के चंदौसी स्थित केंद्रीय भंडारण निगम (सेंट्रल वेयरहाउस) पर बुधवार रात सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान डिपो मैनेजर और तीन क्वालिटी मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की टीम देर रात वेयरहाउस पहुंची और सभी गेट बंद कर अंदर से जांच शुरू कर दी। गोदाम में रखे माल की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ दस्तावेजों की गहन छानबीन की जा रही है। पकड़े गए अधिकारियों से अलग-अलग कमरों में पूछताछ जारी है।
यह कार्रवाई गुन्नौर क्षेत्र के एक राइस मिल मालिक की शिकायत पर की गई है। शिकायत में आरोप था कि खराब या मानकों पर खरा न उतरने वाला माल भी रिश्वत लेकर भंडारित किया जाता था।
छापेमारी की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की ओर से सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। सीबीआई की जांच अभी जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …