Breaking News

उसहैत में बिना अनुमति डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना पर प्रशासन ने लगाई रोक

Spread the love

स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों के बीच थोड़ी देर के लिए तनाव, प्रशासन ने स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित किया
उसहैत (बदायूं)। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर अतिराज में बुधवार रात बच्चों के विद्यालय के खेल मैदान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा बिना प्रशासनिक अनुमति के स्थापित कर दी गई। बताया जाता है कि प्रतिमा के उद्घाटन की भी तैयारी शुरू कर दी गई थी और कुछ स्थानीय नेताओं को आमंत्रित करने की सूचना मिली थी।
गुरुवार सुबह जब अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत एसडीएम दातागंज और सीओ उझानी को फोन कर सूचना दी और बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना पर रोक लगाने की मांग की।
सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। उसहैत, उसावां, हज़रतपुर और कादरचौक थानों की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह स्वयं पहुंचे और ग्रामीणों व महिलाओं को समझाया कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए नियमानुसार अनुमति लेना आवश्यक है।
प्रतिमा को हटाए जाने के दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध और हंगामा किया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बनी। हालांकि एसडीएम के समझाने के बाद ग्रामीणों और महिलाओं ने शांतिपूर्वक सहमति दे दी। इसके बाद पुलिस ने प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया।
मौके पर मौजूद सीओ उझानी देवेंद्र कुमार ने पुलिस बल को सतर्क रहने और उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। प्रशासन क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और इसे शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है।
यह कार्रवाई नियम और कानून के अनुरूप की गई, किसी समाज या वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना समस्या का समाधान सुनिश्चित किया गया।
वर्जन
मेरी ड्युटी एसआईआर कार्यक्रम में एक सप्ताह पूर्व से बीआरसी उसावां में लगी हुई थी इसलिए इसके बारे में जानकारी नहीं हो पाई।जिस जगह प्रतिमा लग रही थी वह जगह विद्यालय की ही है।
गयाराम भारती
प्रधानाध्यापक
प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर बसंत।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!