Breaking News

बगरैन में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी, 833 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Spread the love

संवाददाता : आई एम खान, बिसौली
बिसौली। नगर क्षेत्र के बगरैन स्थित ओ.पी. सिंह चिल्ड्रेन फ्यूचर कॉलेज में बुधवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
विद्यालय परिसर में साफ-सफाई के साथ पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं तथा सीटिंग प्लान भी तैयार कर कक्षों के बाहर चस्पा कर दिया गया है।
केंद्र व्यवस्थापक संजीव गांधी और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक रजनीश चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के 408 तथा इंटरमीडिएट के 425 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 75 छात्राएं भी शामिल हैं। कुल मिलाकर 833 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
परीक्षा प्रभारी पुष्पेंद्र ने जानकारी दी कि प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा प्रत्येक पांच कमरों पर एक अवमोचक की तैनाती की गई है, जिससे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थियों पर विशेष नजर रखी जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!