Breaking News

उझानी में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाया हुनर

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, उझानी
उझानी। उच्च प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रंगारंग गतिविधियों के साथ किया गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर सजाया, आकर्षक गेट बनाए, मनमोहक रंगोली और प्रेरणादायी झांकियां प्रस्तुत कीं। उन्होंने बिना बर्तनों के भोजन बनाकर अपने साथियों और अतिथियों को खिलाया।
मुख्य अतिथि और प्रधानाध्यापक संतोष कुमार उपाध्याय ने स्काउट ध्वज फहराया और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे हर चुनौती का सामना धैर्य और ईमानदारी से करें।
स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजय कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है। बच्चों को अनुशासन, संघर्ष और सेवा की भावना सीखने का अवसर मिलता है, जो उन्हें भविष्य में देश के श्रेष्ठ नागरिक और प्रहरी बनाएगा।
कार्यक्रम में गाइड वर्ग में सीता माता कंपनी प्रथम, राधा द्वितीय और सावित्री बाई फुले कंपनी तृतीय स्थान पर रही। स्काउट वर्ग में छत्रपति वीर शिवाजी टोली प्रथम, सम्राट अशोक टोली द्वितीय और चंद्र शेखर आजाद टोली तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता टोलियों को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य संतोष कुमार उपाध्याय ने परिणामों की घोषणा की। निर्णायक के रूप में शिक्षिका रेखा रानी और शिक्षक बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर शिक्षक मनीष कुमार, मोहम्मद जावेद सिद्दीकी और दुर्गा रानी भी उपस्थित थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!