Breaking News

बदायूँ: कृषि विभाग में कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 4 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे किसान

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद के कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत कृषि यंत्रों और उपकरणों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह बुकिंग 25 फरवरी 2026 दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होकर 04 मार्च 2026 रात्रि 12:00 बजे तक चलेगी।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि इच्छुक किसान विभागीय दर्शन पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर जाकर “किसान कॉर्नर” में “यंत्र बुकिंग प्रारंभ” लिंक पर क्लिक कर टोकन निकालकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थी का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन के समय ही कृषक को यंत्रवार निर्धारित जमानत धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। यदि लक्ष्य अवशेष न रहने या ई-लॉटरी में चयनित न होने की स्थिति आए, तो संबंधित किसानों को जमानत राशि वापस कर दी जाएगी।
अनुदान प्राप्त कृषि यंत्रों के लिए जमानत धनराशि इस प्रकार है:
रु0 10,001 से रु0 1,00,000 तक के यंत्रों के लिए: रु0 2,500
रु0 1,00,001 से अधिक के यंत्रों के लिए: रु0 5,000
किसानों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय में आवेदन कर अपने लिए अनुदानित कृषि यंत्र सुनिश्चित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!