Breaking News

बदायूँ: ग्राम सिरासौल पट्टी जसा में चकबन्दी चौपाल आयोजित, किसानों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। पूर्व सूचना के अनुसार ग्राम सिरासौल पट्टी जसा, परगना-कोट, तहसील बिल्सी में चकबन्दी विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु ग्राम चौपाल आयोजित की गई। इस चौपाल की अध्यक्षता बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने की।
चौपाल में उपस्थित किसानों ने चकबन्दी से संबंधित अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। उपस्थित किसानों में प्रमुख रूप से आलेअली, हरिकेश शाक्य, नरेशचन्द्र, बलवीर सिंह, धर्मपाल आदि शामिल थे। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
ग्राम चौपाल में क्षेत्रीय चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दी कर्ता, चकबन्दी लेखपाल तथा ग्राम के बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि शेष लंबित मामलों का निस्तारण शीघ्र किया जाएगा और भविष्य में इसी प्रकार के चौपाल समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे ताकि किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

23 अफसरों पर गिरी गाज, 300 से ज्यादा शिकायतों का फर्जी निस्तारण उजागर

Spread the loveसड़क मरम्मत, सीवर और हाउस टैक्स मामलों में बड़ा खेल; दो दिन में …

error: Content is protected !!