Breaking News

खितौरा उपकेंद्र पर वीसीबी पैनल बदलेगा, कल आठ घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Spread the love

उघैती | संवाददाता

क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को करीब आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार खितौरा विद्युत उपकेंद्र पर वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) पैनल बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विभागीय पत्र के अनुसार विद्युत उपकेंद्र खितौरा से पोषित सभी 11 केवी फीडरों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति निर्धारित समय तक प्रभावित रहेगी। पैनल बदलने का कार्य प्रातः 10 बजे से शुरू होगा और कार्य पूर्ण होने तक संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी।
एसडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पर वीसीबी पैनल बदलना तकनीकी दृष्टि से आवश्यक है, ताकि भविष्य में सुरक्षित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होते ही चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विद्युत विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वे आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें, जिससे निर्धारित समय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!