Breaking News

जनपद में रसोई गैस की कोई कमी नहीं, उपभोक्ता अफवाहों पर न दें ध्यान

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों को लेकर आम लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद की सभी गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडर तथा पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि घरेलू गैस उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन पर डिजिटल माध्यम से गैस बुक कर आसानी से सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं कराई है, वे संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप या अपनी गैस एजेंसी पर संपर्क कर शीघ्र ई-केवाईसी करा लें। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सभी गैस एजेंसियों पर केवाईसी और ऑनलाइन बुकिंग के लिए हेल्प डेस्क भी खोले जा रहे हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता एक रिफिल प्राप्त करने के 25 दिन बाद अगली रिफिल की बुकिंग करा सकते हैं। गैस बुकिंग या रिफिल प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता विक्रय अधिकारी इंडेन गैस (9911612079), विक्रय अधिकारी भारत गैस (9818016444), विक्रय अधिकारी एचपी गैस (8655436282) तथा जिला पूर्ति कार्यालय बदायूं (9026775250) पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी एजेंसियों पर गैस सिलेंडर का स्टॉक और शासन-प्रशासन व तेल कंपनियों द्वारा जारी निर्देशों को उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए प्रदर्शित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …