Breaking News

बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार, मंदिरों में गूंजे हनुमान चालीसा के जयकारे

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर में शनिवार सुबह श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात बाबा को भोग अर्पित किया गया और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों का मानना है कि सच्ची श्रद्धा से चोला चढ़ाने और दान-पुण्य करने से बालाजी महाराज सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
इस अवसर पर सौरभ देवल, निशांत देवल, प्रांजल देवल, रितिक देवल, उदयराज कोहली सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
वहीं, नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा के सान्निध्य में तथा गुधनी खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर भी बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
पूरे नगर में धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!