दातागंज (बदायूं)। तहसील दातागंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया।
कार्यक्रम में एडीएमएफआर बदायूं वैभव शर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर विधिक और न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान एसडीएम दातागंज धर्मेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
Budaun Amarprabhat