Breaking News

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Spread the love

मुजरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम नरसेना में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय आशा कुमारी पत्नी रोहित कश्यप की घर में फंदे से लटकी हुई स्थिति में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घटना गृह कलह से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मृतका के तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने पर थाना मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।
मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!