Breaking News

फैजगंज बेहटा थाने में विवेचकों की समीक्षा, एएसपी ग्रामीण ने दिए निर्देश

Spread the love

बदायूं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने थाना फैजगंज बेहटा में विवेचकों की बैठक लेकर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान अर्दली रूम कर सभी विवेचकों को मामलों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि विवेचनाएं निष्पक्ष, साक्ष्य आधारित और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
बैठक के बाद एएसपी ग्रामीण ने प्रभारी निरीक्षक व पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल संरक्षण समिति की बैठक में सुरक्षा और योजनाओं की जानकारी

Spread the loveदातागंज/समरेर। ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में महिलाओं और बच्चों …