Breaking News

बिल्सी को बड़ी सौगात: 12 लघु सेतुओं के निर्माण को मिली मंजूरी, विधायक हरीश शाक्य की पहल रंग लाई

Spread the love


संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी (बदायूं)।
बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य योजना के अंतर्गत बरेली क्षेत्र में कुल 12 लघु सेतुओं के निर्माण कार्य को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह स्वीकृति उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से दी गई है।
जारी पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में इन सेतुओं के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें अनुदान मदों के तहत अलग-अलग बजट का प्रावधान करते हुए कुल लगभग 4 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की गई है, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
पत्र में जनपद बदायूं के अंतर्गत विभिन्न प्रमुख मार्गों पर लघु सेतु निर्माण का उल्लेख है, जिनसे क्षेत्रीय आवागमन को मजबूती मिलेगी। लंबे समय से जिन स्थानों पर पुलों की आवश्यकता थी, वहां अब निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के पीछे क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य की सक्रिय भूमिका मानी जा रही है। लगातार प्रयासों और पैरवी के चलते ही यह परियोजना धरातल पर उतरती नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों में इस फैसले को लेकर खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि सेतुओं के निर्माण से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। विधायक हरीश शाक्य द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की लोग सराहना कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!